फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिअर का सुनहरा प्लेटफार्म है खेल

Fri, 22 Jan 2016 11:24 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें महाविद्यालय की छात्राओं बढ़ चढ़कर भागीदारी भी की। समापन मौके के मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी अशोक सोनकर ने विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्राओं से आहवान किया कि वे भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने सुनहरे भविष्य की शुरुआत तय कर सकती हैं। खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं भी निहित हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि श्री सोनकर ने छात्राओं से आहवान किया कि वे किसी भी खेल में आगे बढे़ं। सरकार से खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए मिलने वाली सारी सुविधाएं उन्हें उपलब्ध कराई जाएंगी। कहा कि खेल के क्षेत्र में बेहतर कैरियर की अनगिनत संभावनाएं हैं। छात्राएं भी इस क्षेत्र में बगैर किसी भेदभाव के आगे बढ़ सकती हैं।

17 वें खेल वार्षिकोत्सव समारोह के मद्देनजर चल रही खेल प्रतियोगिता में शुक्रवार को अन्तिम दिन 100 मीटर की दौड़ छात्रा उजमा परवीन ने जीती। ऊंची कूद में एरम फात्मा, लम्बी कूद में उजमा परवीन विजेता रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में शशिकला ने अपना परचम लहराया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन छात्रा शशिकला चुनी गईं। प्राचार्य वशिष्ठ नरायण मिश्र ने छात्रों को खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आहवान किया।

 कहा कि वह खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर न सिर्फ अपना व जिले का नाम रोशन कर सकती हैं, बल्कि खेल से आर्थिक संपन्नता भी हासिल कर सकती हैं। विशिष्ट अतिथि सुधीर चतुर्वेदी ने भी छात्राओं को बताया कि मौजूदा समय में खेल कैरियर का सबसे बेहतर प्लेटफार्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें