फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में अकबरपुर की छात्राओं का रहा दबदबा

विज्ञापन
फोटो-28, अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगितया में प्रतिभाग करतीं महिला खिलाड़ी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अकबरपुर की छात्राओं का दबादबा रहा। खोखो व 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अकबरपुर की छात्राएं अव्वल रहीं। प्रतियोगिता के समापन मौके पर मुख्य अतिथि अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कहा कि उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहना होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि शिक्षा की तरह खेल भी युवाओं के लिए जरूरी है। खेल प्रतियोगिताओं में सभी छात्र छात्राओं को प्रतिभाग करना चाहिए। अभिभावकों व शिक्षकों की भी जिम्मेदारी है कि वह छात्र छात्राओं को खेल की महत्ता के बारे में समझाएं। सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रतिभाओं को निखारने के लिए उसका लाभ दिलाने की जरूरत है। सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर छात्र छात्राएं आगे बढ़ सकेंगे। नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खोखो का फाइनल मुकाबला अकबरपुर व भियांव की टीम के बीच हुआ।
इसमें अकबरपुर की टीम विजेता रही। इसके बाद आयोजित 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अकबरपुर की सलोनी ने प्रथम स्थान की बाजी मारी जबकि दूसरे स्थान पर रामनगर की वंदना दूसरे व भियांव की संध्या पाल तीसरे स्थान पर रहीं। बाद में मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता छात्राओं को सम्मानित किया। कहा कि आगे भी उन्हें पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ना होगा। कहा कि छात्राएं किसी भी मामले में युवकों से पीछे नही हैं। आयोजन को सफल बनाने में विजय वर्मा, अंबरीश वर्मा, रिंकी, सुधांशू आदि ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें