फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनाल्टी शूट आउट में साकेत एकेडमी ए ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिले में खेल विभाग की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय जिला खेल प्रतियोगिता में गुरुवार को अंतिम दिन हाकी के मैच हुए। अकबरपुर के सेंट पीटर्स स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में साकेेत एकेडमी ए ने डिवाइन पब्लिक स्कूल ए को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बाद में विजेता व उपविजेता टीम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 27 अगस्त से राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत तीन दिवसीय जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। पहले दिन जहां तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, वहीं दूसरे दिन फुटबाल प्रतियोगिता की गई। गुरुवार को अंतिम दिन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अकबरपुर नगर के सेंट पीटर्स विद्यालय मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ हॉकी एसोसिएशन के संरक्षक ने किया, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर अभिषेक पाठक ने प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों से आह्वान किया कि प्रतियोगिता में भाग लेते समय कभी भी हार जीत की परवाह नहीं करनी चाहिए।
खेल के प्रति सदैव सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आपसी समझ बढ़ती है। फादर विल्सन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही महत्वपूर्ण होता है। छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार खेलों में भागीदारी करनी चाहिए। जिला खेल अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच डिवाइन पब्लिक स्कूल बी व साकेत एकेडमी ए सूरापुर के बीच हुआ। इसमें साकेत एकेडमी ए की टीम ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे सेफीफाइनल मैच में डिवाइन पब्लिक स्कूल ए ने साकेत एकेडमी ए को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल ए व साकेत एकेडमी ए के बीच कड़े मुकाबले के बीच जब खेल समाप्त होने की सीटी बजी तो दोनों टीमें बगैर गोल किए बराबरी पर थीं। ऐसे में पेनाल्टी शूट आउट से परिणाम का निर्णय लिया गया। दोनों टीमों को पांच-पांच गोल मारने का मौका दिया गया। साकेत एकेडमी ए टीम ने 3-0 से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बाद में विजेता व उपविजेता टीम के प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आंलंपिक संघ जिला सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह, तैराकी संघ जिला सचिव मृत्युंजय सिंह, फुटबाल कोच प्रज्ञा,साकेत एकेडमी प्रबंधक प्रभाकर वर्मा, कामेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें