फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरी पकड़े, नगदी व मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत इमामबागा तालाब के निकट शनिवार को पुलिस ने छापामारी कर जुआ खेलते चार जुआरियों को पकड़ लिया। उनके पास से 1,845 रुपये नगद व तीन मोबाइल बरामद हुए। बाद में सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अकबरपुर नगर के इमामबाग तालाब के निकट कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर शहजादपुर चौकी प्रभारी छोटेलाल के नेतृत्व में अवधेश, आकाश व शिवकुमार की टीम ने मौके पर छापा। टीम को देखते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। जुआ खेल रहे लोग वहां से भागने लगे।
पुलिस टीम ने दौड़ाकर चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों की पहचान मोहन कुमार निवासी रतनपुर, मोहम्मद नफीस निवासी इमामबाग, संजीव चौहान निवासी चंगुल चेहरा व अरविंद निवासी चंगुल चेहरा के रूप में हुई। इनके पास से 1,845 रुपये नगद, तीन मोबाइल व तीन ताश की गड्डी बरामद हुई। बताया कि बाद में सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें