फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना अंतर्गत सरयू नदी के लंगड़पीर घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया एक किशोर डूब गया। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। तलाश के लिए आई गोताखोर की टीम को शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद बस्ती के कलवारी थाना अंतर्गत खजुआ गांव निवासी शिवम (18) पुत्र राजमन शनिवार सुबह हंसवर के कल्यानपुर उदनपुर स्थित अपने रिश्तेदार उमाकांत उपाध्याय के घर आयोजित भागवत कथा में भाग लेने आया हुआ था। बताया जाता है कि सुबह वह अपने मित्रों के साथ सरयू नदी के लंगड़पीर घाट पर नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और नदी में डूबने लगा। चीख पुकार पर दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की जानकारी गांव पहुंची, तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हंसवर थानाध्यक्ष श्रवणकुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर मैंदीघाट से गोताखोरों को बुलाया गया। देर शाम तक गोताखोरों को भी सफलता नहीं मिल सकी। एसओ ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें