फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 768 स्थानों पर पढ़ी जाएगी जुमे की नमाज

Wed, 12 Mar 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 18 क्षेत्रोंं में शुक्रवार को 768 स्थानों पर जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। नमाज स्थलों का पुलिस ने भ्रमण कर लिया है। एसपी केशव कुमार ने मुस्लिम समुदाय से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

14 मार्च को अकबरपुर में 42, सम्मनपुर में 71, बसखारी में 55, टांडा में 89, अलीगंज में 42, इब्राहिमपुर में 74, हंसवर में 73, भीटी में 14, अहिरौली में 29, महरूआ मेंं 20, जलालपुर में 92, जैतपुर में 16, मालीपुर में 16, कटका में 19, आलापुर 25, जहांगीरगंज 46, राजेसुलतानपुर 26 और बेवाना में 19 स्थानों पर नमाज पढ़ी जाएगी। मस्जिदों पर नमाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वाॅलंटियरोंं की तैनाती की गई। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगहबानी रहेगी। लोरपुर ताजन मस्जिद कदम रसूल के इमाम मौलाना जफर अली रिजवी ने सभी से अपील की है घरोंं व अपने आसपास के मस्जिदों में नमाज अदा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें