फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम उजागिर का निधन

Sun, 20 Oct 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील के मठिया निजामपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं राम उजागिर पांडेय का 108 वर्ष में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को 21 अक्तूबर को दिन में 10 बजे उनके गांव स्थित बाग में होगा। सेनानी के निधन पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन

देश को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए जनपद के अनेक सेनानियोंं ने भाग लिया। इन्हीं में से एक थे पं राम उजागिर पांडेय। उन्होंने देश के स्वाधीनता आंदोलन में भाग लेकर जनपद को गौरवान्वित किया था। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव शिवशंकर पांडेय के पिता थे। निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील मिश्र ने रविवार को अकबरपुर कार्यालय में शोक संवदेना प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने देश की स्वाधीनता के लिए जो संघर्ष दिखाया वह आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर प्रदेश सचिव मो अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी, राम कुमार पाल, अजय सिंह कप्तान, डॉ जियाराम वर्मा, अमित जायसवाल, गुलाम रसूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें