अंबेडकरनगर। उपचुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में जिले के पार्टी नेताओं को बुलाकर गहन मंत्रणा की। कहा कि सभी को मिलकर यह उपचुनाव बड़े अंतर से जीतना है। सपा प्रदेश अध्यक्ष जब जिले में कार्यकर्ताओं के संग संवाद कर रहे थे तो उस समय लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव को लेकर जिले के वरिष्ठ नेताओं से मुखातिब थे। जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, पूर्व मंत्री व विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व मंत्री राम अचल राजभर, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव व अतहर खान, पूर्व विधायक सुभाष राय व कुंवर अरुण आदि से अखिलेश ने उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। कहा कि इस बार कटेहरी से और बड़ा संदेश प्रदेश में जाएगा। (संवाद)