फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डाकघर में सामने आई धांधली, कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। पहितीपुर डाकघर के एक कर्मचारी द्वारा उपभोक्ता के खाते में रकम न जमा करने का मामला सामने आया है। संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की तैयारी है। इस बीच विभाग ने एहतियातन डाक घर से जुड़े सभी खातों की जांच विधिवत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों डाकघर प्रशासन की सामान्य प्रक्रिया में यह गड़बड़ी पकड़ में आई कि एक कर्मचारी ने उपभोक्ता के खाते में पैसा नहीं जमा किया है। इस पर उसे चेतावनी देने के साथ ही कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस बीच डाकघर प्रशासन ने सभी खातों की जांच कराने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए एक टीम शुक्रवार को पहितीपुर डाकघर पहुंची। वहां अलग अलग खातों की विधिवत जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इसमें बड़ी गड़बड़ी निकलकर सामने आने की उम्मीद है।
उधर प्रधान डाकघर अकबरपुर की पोस्टमास्टर नूतन सिंह ने कहा कि एक खाते से कुछ मामूली रकम न जमा करने की बात सामने आई थी। संबंधित कर्मी ने उसे जमा करा दिया है। फिर भी चार्जशीट दी जा रही है। अन्य खातों की जांच एहतियातन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें