फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी

Wed, 28 May 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विदेश भेजने के नाम पर युवक से एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मालीपुर के रुहुल्लाहपुर निवासी संतराम चौहान ने शिकायती पत्र में बताया है कि बस्ती जिले के दुबौलिया के ग्राम अशोकपुर निवासी महेंद्र प्रताप ने खुद को फोरमैन बताया था। कहा कि अरबेनिया में निर्माण कार्य के लिए 150 मजदूरों की जरूरत है, जहां मोटा वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महेंद्र के झांसे में आकर संतराम ने 58,000 रुपये फोन-पे के माध्यम से और 42,000 नकद दे दिए। महेंद्र प्रताप ने छह अप्रैल को मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान की तिथि बताई। तय दिन पर संतराम चौहान समेत नौ अन्य लोग मुंबई पहुंचे, लेकिन चेकिंग के दौरान पासपोर्ट, वीजा और टिकट को फर्जी बताकर सभी को अंदर जाने से रोक दिया गया।
एयरपोर्ट पुलिस चौकी पर सभी ने लिखित तहरीर दी, जहां स्पष्ट हुआ कि दस्तावेज जालसाजी से तैयार किए गए थे। संतराम ने बताया कि आरोपी के गांव अशोकपुर जाने पर पता चला कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में लिप्त रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, वह मूर्ति तस्करी जैसे मामलों में भी संलिप्त है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें