फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो करोड़ की धांधली में केस दर्ज करने से कतरा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज के एक मदरसे में पौने दो करोड़ के छात्रवृत्ति व मानदेय गबन के मामले में अल्पसंख्यक विभाग की तहरीर के बावजूद पुलिस अब तक केस नहीं दर्ज कर सकी है। संबंधित प्रकरण में पुलिस व विभाग की सुस्ती को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा गया है कि केस दर्ज कराकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

बीते दिनों जहांगीरगंज निवासी सदरेआलम ने अधिकारियों से की शिकायत में कहा था कि मदरसा आधुनिकीकरण योजना तथा छात्रवृत्ति योजना के नाम पर फतेह मोहम्मद मेमोरिएल सोसाइटी द्वारा संचालित कई मदरसों में गबन किया गया है। शिकायत के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जांच की। इसमें पाया गया कि 1 करोड़ 4 लाख 82 हजार 500 सौ रुपए छात्रवृत्ति के तौर पर व 1 करोड़ 79 लाख 48 हजार रुपए मदरसा आधुनिकीकरण के नाम पर गबन कर लिया गया।
इसमें यह भी पाया गया कि कई फर्जी नामों का प्रयोग कर छात्रवृत्ति निकाल ली गई। प्रबंधन से जुड़े लोगों ने परिवारीजनों व रिश्तेदारों के नाम पर इस काम को अंजाम दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने अपनी जांच पूरी कर आख्या सहित एक तहरीर बीते 25 अक्तूबर को जहांगीरगंज थाने में भिजवाई। इसमें उपरोक्त गबन के लिए सभी संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी मामले में केस दर्ज नहीं हो पाया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने इसके बाद एसपी को पत्र भेजकर केस दर्ज कराने का अनुरोध किया। इसमें कहा गया कि सुनियोजित रूप से गिरोहबंदी करते हुए धोखाधड़ी, कूट रचना तथा वित्तीय गबन का मामला है। इसके बाद भी अब तक मामले में पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया।
शिकायतकर्ता सदरेआलम ने इस पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। इस पर सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि संबंधित मामले में केस दर्ज कराने की कार्रवाई अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कर रहा है। तीन दिसंबर की इस आख्या के बाद भी केस दर्ज करने में पुलिस रुचि नहीं ले रही। शिकायतकर्ता सदरेआलम ने अब मुख्य सचिव को पत्र भेजकर संपूर्ण प्रकरण की शिकायत की है। इस बीच प्रबंधक मोहम्मद हारून ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वेषपूर्ण ढंग से काम कर रहा है।
उनके ऊपर फर्जी ढंग से जांच की गई है। निष्पक्ष जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस की जांच में निश्चित तौर पर वे तथा विद्यालय परिवार बेदाग साबित होगा। उधर एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर के अनुरूप केस दर्ज कराया जाएगा। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें