जलालपुर। जलालपुर के अजईपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के दौरान शांतिभंग में जेल भेजे गए राममिलन के परिवार के चार सदस्यों की सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष ने जमानत कराई।
रविवार को तहसील प्रशासन की टीम ने अजईपुर गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राममिलन और उनके परिवार के सदस्यों के अवैध कब्जे को ध्वस्त कराया गया था। इस घटनाक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राममिलन के पुत्र उमेश, अभिषेक, सुरेश और उसकी बहू नीतू को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद शांतिभंग में एसडीएम कोर्ट में पेश किया था। चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
इसकी जानकारी होने पर सोमवार को एसडीएम कोर्ट से सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने जमानत याचिका की। इसके बाद सभी को जमानत पर रिहा किया गया। राममिलन के परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराए जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब और हक की लड़ाई लड़ने वाले लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, मुकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।