फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा समेत चार लोग डायरिया की चपेट में

Thu, 23 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन डायरिया से पीड़ित नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। गुरुवार को भी एक वृद्धा समेत चार लोग डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत चनहा पकड़ी गांव निवासिनी आरती (26) पत्नी आनंद गुरुवार भोर में डायरिया की शिकार हो गई। उल्टी-दस्त के बीच उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी राहुल (18) पुत्र उमाशंकर को गुरुवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा।

परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासिनी लालदेई (65) पत्नी रामअरज को गुरुवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा। परिवारीजनों ने पहले उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत दुर्गापुर गांव निवासी साधूराम (46) पुत्र जंगली को गुरुवार सुबह उल्टी-दस्त होने पर परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें