फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट का बहिष्कार वापस

Wed, 22 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अदालत का फैसला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बार एसोसियेशन ने सिविल जज सीनियर डिवीजन के कोर्ट का बहिष्कार वापस ले लिया है। गौरतलब है कि काफी समय से अधिवक्ताओं ने सिविल जज सीनियर डिवीजन महेशचंद्र वर्मा के कोर्ट का बहिष्कार कर रखा था। वे न्यायाधीश से उनके व्यवहार को लेकर नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन


बीते दिनों जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनिल कुमार श्रीवास्तव से प्रतिनिधि मंडल ने उनके आवास पर भेंट की। जहां उन्होंने अधिवक्ताओं से एक अवसर देने की बात कही। इसके बाद बुुधवार को बार एसोसियेशन की बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि सिविल जज सीनियर डिवीजन के कोर्ट का बहिष्कार वापस कर लिया जाए।

इसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई। इस मौके पर अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ल, सचिव मोहम्मद अली जैदी, सुरेंद्र नाथ यादव, रामकरन पाल, गणेश प्रसाद वर्मा, देवेंद्र प्रसाद सिंह, पवन यादव व राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें