फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से चार की हालत बिगड़ी, भर्ती

Mon, 27 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब डायरिया से पीड़ित लोग जिला अस्पताल में भर्ती न होते  हों। रविवार को भी चार लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में  भर्ती हुए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत आसोपुर गांव निवासिनी इंद्रावती (28) पत्नी इंद्रजीत को रविवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा। तबियत में सुधार नहीं होने पर उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं अकबरपुर थाना अंतर्गत पहितीपुर बाजार निवासिनी गुलशन (15) पुत्री अशरफ को रविवार सुबह उल्टी-दस्त होने के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरियाबाजार  निवासी कृष्णकुमार (40) पुत्र लालचंद्र रविवार को डायरिया का शिकार हो गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव निवासिनी रेखा (40) पत्नी घनश्याम को रविवार दोपहर उल्टी-दस्त होने लगा। तबियत में सुधार नहीं होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें