अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
डायरिया की चपेट में आने से एक महिला समेत चार लोगों की हालत गंभीर हो गई। सोमवार को चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बेवाना थाना क्षेत्र के मुस्लिमपुर जगदीशपुर निवासी सुमित्रा (40) पत्नी आशाराम सोमवार को डायरिया की चपेट में आ गई।
अचानक पेट में दर्द व उल्टी शुरू होने से परिवारीजन घबरा गए। उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निवासी हिमांशु (9) पुत्र रामलाल, अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर निवासी विजय (42) पुत्र छोटेलाल व सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर निवासी अपूर्व (14) पुत्र सुरेश कुमार डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।