फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Fri, 03 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत संग्रामपुर गांव निवासी सचिन (18) पुत्र बेचू गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोरपुर गांव निवासी महेंद्र (32) पुत्र गिरिजा शंकर शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारनगर निवासी लालजी (28) पुत्र बृजेश गुरुवार देर शाम अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीरपुर गांव निवासी राजेंद्र (40) पुत्र गजानंद शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें