फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, भर्ती

Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत भीटी बाजार निवासी वीरेंद्र (15) पुत्र मंशाराम सोमवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी भीटी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी नदऊपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (14) पुत्र उमाशंकर सोमवार सुबह साइकिल से बाजार से घर लोटते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरा गांव निवासी जगदीश (27) पुत्र सर्वजीत रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


उधर, अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलहदादपुर गांव निवासी तुलसी (32) पुत्र रामशबद सोमवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें