फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 23 Sep 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत नगर निवासी जगदीश (62) पुत्र संतराम शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासी सुनील (28) पुत्र मनोज कुमार शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुनील ने हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदगढ़ गांव निवासी रामकमल (35) पुत्र झुल्लुर गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, रामकमल ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा बाजार निवासिनी सुशीला (50) पत्नी राजेंद्र शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें