अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कोरोना से बीते 24 घंटे के भीतर 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया था। अलग-अलग समय पर इन 4 संक्रमितों की मौत हो गई। यह सभी लोग अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित भी थे।
उधर, इन्हीं में से एक महिला का शव महरुआ पहुंचने पर लोग भड़क गए और एंबुलेंस चालक और कर्मी को घेर लिया। उनका कहना था कि मरीज को लेकर सही रिपोर्ट नहीं दी गई। बाद में अधिकारियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। वहीं, रविवार को 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है।
इस बीच रविवार को एसडीएम सदर भी कोरोना संक्रमित हो गए। इस पर उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। कोरोना को लेकर शासन की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका शत-प्रतिशत पालन करें।
जिले में रविवार को कोरोना के 51 नए मामले सामने आए।
सीएमओ ने बताया कि रविवार को जो जांच रिपोर्ट आई, उसके अनुसार जिले में 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है। इस बीच एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इस पर उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया।
सीएमओ ने बताया कि रविवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना के नए मामले सामने आए, वहां कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। साथ ही संबंधित क्षेत्र के लोगों को कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें।