अंबेडकरनगर। 35 घंटे के लॉकडाउन के बाद अब प्रतिदिन रात्रिकालीन कर्फ्यू का शासन ने निर्देश जारी किया है। कोरोना को रोकने के लिए अब रोज रात 9 से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार की दुकानें नहीं खुलेंगी। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए शासन ने 35 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया था। इसके तहत सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन होना था।
अब कोरोना को फैलने से रोकने के लिए शासन ने रात्रिकालीन कर्फ्यू का निर्देश जारी किया है। इस बीच रविवार देर शाम जिला मजिस्ट्रेट से सैमुअल पॉल एन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि शासन के दिशा निर्देशानुसार अब रात्रि 9 से सुबह 6 तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा तथा किसी भी प्रकार की दुकानें भी नहीं खुलेंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने रात्रिकालीन कर्फ्यू का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में पांच सौ से अधिक केस पाए जाने के चलते यह निर्णय लिया गया है।