फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों को सांप ने डसा, एक गंभीर

Fri, 29 Jul 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत मालीपुर बाजार निवासिनी मनीषा (16) पुत्री रामसहज को शुक्रवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत खजाएं निवासिनी गायत्री (38) पत्नी शिवलाल को शुक्रवार सुबह खेत जाते समय सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनहवां गांव निवासिनी कैलाशादेवी (55) पत्नी लालबहादुर को शुक्रवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, भीटी थाना अंतर्गत बेला गांव निवासी राजनरायन (45) पुत्र महेंद्र को शुक्रवार को उस समय सांप ने डस लिया जब वह खेत में कार्य कर रहा था। उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें