फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 29 Jul 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत जलालपुर नैपुरा गांव में गुरुवार देर रात एक युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
जलालपुर नैपुरा गांव निवासी रामभवन गौतम (20) पुत्र गोविंद गुरुवार रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। चारपाई के निकट ही उसने टेबल फैन लगा रखा था। बताया जाता है कि देर रात अचानक पंखा उसके बिस्तर पर गिर पड़ा।

इस पर उसने पंखे को हाथ से हटाने का प्रयास किया। पंखा गिरने के चलते तार कट गया था जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी गुहार पर परिवारीजन व आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसी प्रकार उसे पंखे के तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
विज्ञापन


परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से उसे नैपुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें