फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से चार लोगों की हालत बिगड़ी, भर्ती

Fri, 19 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सर्पदंश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में सर्पदंश की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत पतौना गांव निवासिनी पूनम (26) पत्नी श्रीराम को शुक्रवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज निवासिनी आशा देवी (55) पत्नी पहलवान को उस समय सांप ने डस लिया जब वह शुक्रवार सुबह खेत की तरफ जा रही थीं।

परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना अंतर्गत अरिया बाजार निवासी रामसूरत (38) पुत्र लक्ष्मण को शुक्रवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, आलापुर थाना अंतर्गत आलापुर बाजार निवासी लालबहादुर (40) पुत्र नंदलाल गुरुवार देर शाम खेत से घर आते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें