फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार के चार मरीज अस्पताल में भर्ती

Wed, 16 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
hospital - फोटो : symbolic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग तेज बुखार की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर जिले में तेज बुखार के लगातार बढ़ते प्रकोप के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने पर तीमारदारों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि न तो ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा सका है और न ही साफ-सफाई की ही समुचित व्यवस्था की जा सकी है। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंझौली गांव निवासी इस्माइल (32) पुत्र रहमान सोमवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोरपुर ताजन गांव निवासी मोहम्मद मीजद (42) पुत्र शमीम को भी तेज बुखार चढ़ने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली निवासी संदीप (23) पुत्र जिलाजीत को मंगलवार को तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हजपुरा निवासिनी संगीता (28) पत्नी सुरेश को तेज बुखार चढ़ने पर परिवारीजनों ने बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें