फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे चार और डायरिया पीड़ित

Fri, 09 Jun 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
डायर‌िया - फोटो : symbolic
विज्ञापन
चौबीस घंटों के दौरान डायरिया से पीड़ित चार और लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जलालपुर निवासिनी फूलमती (70) पत्नी केदार शुक्रवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गई। उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी उमेश (18) पुत्र सियाराम को गुरुवार देर शाम उल्टी दस्त होने पर परिवरीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना अंतर्गत छावनिया निवासिनी चमेला (30) पत्नी प्रेमकुमार को परिवारीजनों ने शुक्रवार दोपहर डायरिया की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इनके अलावा बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासिनी मीना (39) पत्नी श्रीपति को गुरुवार देर रात अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें