फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग जख्मी

Fri, 09 Jun 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार दंपती घायल हो गए। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत दाउदपुर गांव निवासी अशोक (38) अपनी पत्नी विद्यादेवी (35) को लेकर साइकिल से अकबरपुर आ रहे थे। कुर्कीबाजार के निकट टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी।

इससे दोनों को चोटें आईं। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विद्यादेवी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हंसवर थाना अंतर्गत दिलारपुर गांव निवासी दिनेश (40) पुत्र गनपत गुरुवार देर शाम उस समय टेंपो की टक्कर लगने से घायल हो गया जब वह बाइक से टांडा से घर जा रहा था।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा जैतपुर थाना अंतर्गत जोगापुर गांव निवासी बादशाह हुसैन (30) पुत्र मुश्ताक शुक्रवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें