फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेंगू के मिले और चार मरीज

Fri, 17 Oct 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में दो महिलाओं समेत चार लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। अब आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। बसखारी के मिदूर निवासी एक बुजुर्ग व जमऊपुर की रहने वाली एक महिला डेंगू पीड़ित मिली हैं। कटेहरी के नकटहा की रहने वाले एक ग्रामीण व जलालपुर के कटघर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन


इन चारों को बुखार होने पर सैंपल लिए गए थे, जिनकी राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच कराई गई थी। चार केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर सैंपल लिए। लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपाय भी बताए।

डेंगू के लक्षण
डेंगू के मरीज को सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द, उल्टी आना, पेट की खराबी, आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द और त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन



ऐसे करें बचाव
प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा ने बताया कि जागरूकता व सतर्कता ही डेंगू से बचाव है। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। रोजाना तीन लीटर से ज्यादा पानी पिएं। घर में गमले, कूलर व बर्तन में पानी जमा न होने दें। पानी जमा मिले तो डीजल डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें