विभिन्न हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत सिसवा गांव निवासी लल्ली देवी (55) पत्नी छविलाल रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं।
उन्हें पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ बाजार निवासी नरायन (35) पुत्र ओंकारनाथ शनिवार देर शाम बाइक से भीटी से महरुआ जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत सुखारीगंज निवासी मुकेश (22) पुत्र नंदकिशोर शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरी तरफ टांडा थाना अंतर्गत कश्मीरिया मोहल्ला निवासी बालबहादुर (32) पुत्र गोपाल शनिवार देर शाम बाजार के निकट सड़क पार करते समय अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।