फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार घायल, एक गंभीर

Thu, 06 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत सुलहनपारा गांव निवासी सुनील (13) पुत्र दयाल गुरुवार सुबह घर के निकट साइकिल से कहीं जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी घनश्याम (47) पुत्र गुरुप्रसाद बुधवार देर शाम सम्मनपुर से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसनपुर गांव निवासी अंश (17) पुत्र नरेंद्र गुरुवार पूर्वाह्न बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासिनी सुमन गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें