फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में दो किशोर समेत चार घायल

Sun, 05 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में दो किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत बसखारी बाजार निवासी गुलाम रसूल (8) पुत्र मोहम्मद शरीफ रविवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरवेशपुर गांव निवासी राजबहादुर (12) पुत्र योगेंद्र शनिवार देर शाम साइकिल से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर निवासी रामशिरोमणि (55) पुत्र रामआधार रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय रामपुर सकरवारी बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इनके अलावा जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर निवासी रमापति (32) पुत्र हरीराम शनिवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें