विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी अनिल (16) पुत्र मुन्नालाल व अभिषेक (20) पुत्र रामचंद्र मंगलवार देर शाम टांडा से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी दिनेश (35) पुत्र चुन्नू बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर बस स्टेशन जाते समय पुराने तहसील तिराहा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर निवासिनी उर्मिला (55) पत्नी सतीराम बुुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।