फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में चार घायल

Thu, 03 Sep 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी बाजार निवासी बृजभूषण (48) पुत्र गंगाराम बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय कुर्कीबाजार के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा थाना क्षेत्र के कश्मीरिया गांव निवासी रंजीत (21) पुत्र सर्वजीत बुधवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से उस समय घायल हो गया, जब वह बाइक से कहीं जा रहा था। उसे पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरियाबाजार निवासिनी वंदना (32) पत्नी रघुवीर बुधवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना गांव निवासी नन्हेलाल (55) पुत्र रघुवीर गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें