फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार जख्मी, दो गंभीर

Wed, 27 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर व एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बतायी   जाती है। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के बूढ़नपुर गांव निवासी राज (12) पुत्र वीरेंद्र मंगलवार शाम गांव के निकट साइकिल चलाना सीख रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच आयी एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर निवासी रामपलट (60) पुत्र सत्तू मंगलवार शाम साइकिल से दोस्तपुर बाजार गए थे।

बाजार के पास सड़क पार करते समय पिकअप की चपेट में आकर वह घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी है। उधर, टांडा थाना क्षेत्र के अरसावां निवासी कृष्णकुमार (26) पुत्र रामचंद्र बुधवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


कश्मीरिया चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के टांडा निवासी बृजेश (32) पुत्र लालबहादुर मंगलवार देर रात छज्जापुर मोहल्ले में बाइक की टक्कर में घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें