अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत बभनपट्टी गांव निवासी मुकेश (22) पुत्र जगन्नाथ रविवार देर शाम मालीपुर बाजार से बाइक से गांव जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इसी थाना अंतर्गत मंसूरपुर गांव निवासी राहुल (32) पुत्र राजाराम रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार निवासी चंद्रप्रकाश (34) सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय निजी बस की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी लालजी (40) पुत्र कांताप्रसाद सोमवार सुबह बाइक से बसखारी बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।