फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध समेत चार जख्मी, भर्ती

Wed, 07 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवाना निवासी चंद्रकांत (35) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धनपुर गांव निवासिनी किरन देवी (28) मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज निवासिनी पराजादेवी (60) बुधवार सुबह सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गई। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इनके अलावा महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामदपुर निवासी गुड्डू (25) बुधवार सुबह बाइक से भीटी जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें