फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालिका समेत चार घायल

Thu, 20 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र आलापुर के आलापुुर निवासिनी रुखशार (20) पुत्री जाहिद बुधवार देर शाम बाजार में सड़क पार कर रही थी।

इसी बीच तेज रफ्तार दो पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन पहले उसे आलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़हा मोहनपुर निवासी अभिषेक (32) पुत्र बब्बन और अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी मोहम्मद शकील (17) पुत्र नुरुल इस्लाम की बाइक अकबरपुर नगर में आमने-सामने भिड़ गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आ गई। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के समय बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें