फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार घायल, एक गंभीर

Sun, 07 Feb 2016 10:34 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बसखारी थाना अन्तर्गत बसखारी बाजार निवासी बृजेश (40) शनिवार देर सायं बाजार के निकट सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सम्मनपुर थाना अन्तर्गत कुर्की बाजार निवासी नंदलाल (32) शनिवार देर सायं बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत केदारनगर निवासी मीना देवी (28) शनिवार देर सायं गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अन्तर्गत जमुनीपुर बाजार निवासी संजय (32) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चला रहे लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें