फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की चार वारदातों का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Fri, 13 May 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बीते पांच माह में अलग-अलग हुईं लूट की चार वारदातों का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उनके पास से लूट की 29 हजार रुपये की रकम के अलावा दो पिस्टल व 18 कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि बीते 24 जनवरी को देवरिया बाजार में कीर्ति गैस एजेंसी के डिलेवरी वाहन से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे की नोक पर 65 हजार, 16 मार्च को इसी वाहन से देवरिया बाजार में 50 हजार व 6 मई को पदुमपुर बाजार के निकट से हीरा रसोई गैस एजेंसी के डिलेवरी वाहन से 22 हजार 500 रुपये लूट लिए थे।

इसके अलावा 7 मार्च को पदुमपुर बाजार स्थित शराब की दुकान से 4400 रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे। रसोई गैस के डिलेवरी वाहन से हुई लूट की वारदातों से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त हो गई थी। वारदातों का पर्दाफाश करने का दबाव लगातार पुलिस प्रशासन पर बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एके सिंह ने घटना के पर्दाफाश को राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी ने बताया कि बीते गुरुवार को एसओ राजेसुल्तानपुर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली कि काली ग्लैमर बाइक सवार दो बदमाश साबुन के डिलेवरी वाहन से लूट की फिराक में हैं।

इस पर एसओ श्री सिंह ने गुरुवार शाम पुलिस बल के साथ जगह जगह सघन जांच अभियान शुरू कर दिया। पदुमपुर बाजार के निकट जांच अभियान के दौरान एक बाइक पर सवार बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

तलाशी पर उनके पास से 29 हजार रुपये नगदी के अलावा दो पिस्टल व 18 कारतूस बरामद हुए। उनकी पहचान पवन राय उर्फ भूअर राय निवासी मऊ कुतुबपुर थाना रौनापारा आजमगढ़, जो कि बीडीसी सदस्य भी है, जबकि दूसरे की पहचान नीरज राय निवासी चंदनपारा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।

पूछताछ में बदमाशों ने रसोई गैस डिलेवरी वाहन व शराब की दुकान से लूट की  वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। बताया कि दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें