फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से चार लोगों की हालत बिगड़ी, भर्ती

Sun, 23 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सर्पदंश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत भीटी निवासिनी सुंदरी (20) पुत्री बेचन रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अकारीपुर गांव निवासिनी खुशबू (16) पुत्री गंगाराम को भी रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहरपुर गांव निवासी शेषनाथ (55) पुत्र अरुण शनिवार देर शाम खेत से घर लौटते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरियांव गांव निवासिनी पूजा (30) पत्नी प्रेमजीत रविवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें