गौरतलब है कि कोतवाली अंतर्गत बसावनपुर गांव निवासिनी सोनी (22) 4 अक्तूबर
की शाम घर से जलती हुई निकली थी। गंभीर रूप से झुलसी सोनी को पहले जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा
सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
इलाज के दौरान 10 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई थी। सोनी के पिता अकबरपुर थाना अंतर्गत बूढनपुर गांव निवासी रामगिरीश पुत्र जगन्नाथ की तहरीर पर टांडा पुलिस ने मृतका के पति रमेश, ससुर रामवचन, सास मंगला, ननद रंगीता उर्फ रंजीता व देवर मुकेश के विरुद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
इस बीच रविवार को पुलिस ने पति, ससुर, सास व ननद को गिरफ्तार चालान कर दिया जबकि देवर मुकेश अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है।