फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पुलिस लाइन में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले गिरोह के बारे में जानकार? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पीईटी परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश कर रहे चार आरोपियों को अकबरपुर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चार आरोपियों के पास से एक कार, दो बाइक व छह मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शुक्रवार भोर में पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला जज आवास के बगल स्थित मैदान में बाइक से कुछ व्यक्ति आए हैं और वह एक बार में बैठकर 24 अगस्त को होने वाली पीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्र को आउट कराकर उसकी उत्तर कुंजी बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से अभ्यर्थियों को भेजकर पैसा कमाने की योजना बना रहे हैं।
मुखबिर से सूचना मिलते ही दोनों पुलिस टीम सक्रिय हो गईं। मौके पर घेराबंदी कर पुलिस टीम ने छापा मारा और चार आरोपियों को दबोच लिया। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से छह मोबाइल सेट बरामद हुए। व्हाट्सएप की जांच की गई तो पता चला कि उसमें आगामी पीईटी परीक्षा से जुड़े कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, पेपर की उत्तर कुंजी हाथ से बनायी हुई मौजूद है। कई व्हाटसएप मैसेज/चैट में पैसों के लेनदेन की बात होनी पाई गई। इस पर पुलिस टीम सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अकबरपुर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमित मिश्र निवासी विक्रमपुर, जिला प्रतापगढ़, राधेश्याम पांडेय निवासी बनकटा बुजुर्ग, राजेसुल्तानपुर, मधुकर मिश्र निवासी भारीडीहा, थाना इब्राहिमपुर व आद्या प्रसाद तिवारी निवासी बेलानगर, थाना इब्राहिमपुर के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि इन आरोपियों का एक संगठित गिरोह है। यह लोग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट कराने व आर्थिक लाभ कमाने का काम करते हैं। आरोपी राधेश्याम पांडेय निवासी बनकटा, थाना राजेसुल्तानपुर वर्ष 2016-17 में पेपर लीक मामले में प्रयागराज से जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें