फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के चारो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के मित्तूपुर रोड स्थित ताड़ी की दुकान पर पिटाई से युवक की मौत मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में मृतक के भाई ने आरोपियोें के विरुद्घ नामजद मुकदमा जलालपुर कोतवाली में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मित्तूपुर रोड स्थित ताड़ी की दुकान पर सोमवार को फरीदपुर गांव निवासी सोल्जर उर्फ सचिन का ताड़ी पीने के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया था। बताया जाता है कि आरोपियों ने सचिन की जमकर पिटाई कर दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों व पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस मामले में मृतक के भाई विपिन कुमार ने आरोपी केश कुमार उर्फ रिंकू सिंह, अमित सिंह उर्फ मान सिंह निवासी भरौली बड़ागांव, रंजीत कुमार निवासी बड़ागांव व मोहम्मद इरफान निवासी ताहा इस्माइलपुर, थाना जलालपुर के विरुद्घ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद छानबीन तेज कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाल मनीष सिंह टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को मित्तूपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें