जानकारी के मुताबिक बसखारी थाना क्षेत्र के बजदहिया कोतूपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी (65) पुत्र कालीदीन त्रिपाठी बुधवार दोपहर अकबरपुर नगर में स्टेट बैंक द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के लिए आए हुए थे।
दोपहर बाद वे बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। जब वे अकबरपुर बसखारी मार्ग स्थित पलईरामनगर बाजार के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।