फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गवाह को धमकाने के मामले में शिवसेना के पूर्व विधायक की हुई पेशी

Sat, 23 Aug 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में निरुद्ध पूर्व विधायक पवन पांडेय कोर्ट में गवाह को धमकी देने के मामले में शुक्रवार को सीजीएम कोर्ट अकबरपुर में पेश किए गए।
विज्ञापन


पूर्व विधायक कड़ी सुरक्षा के बीच भोर चार बजे अकबरपुर कोतवाली पहुंचे। इसके बाद कोतवाली के भीतर सुरक्षा के दृष्टि से पीएसी तैनात कर दी गई। मुख्य द्वार से किसी को अंदर जाने नहीं दिया गया। करीब 10 बजे दो वाहनों की सुरक्षा के बीच सीओ नीतीश तिवारी और कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उनको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ वापस भेज दिया गया।

अयोध्या जिले के तारून थाने के हरीपुर परसांव महोला निवासी किरन सिंह ने शिवसेना के पूर्व विधायक पवन पांडेय के खिलाफ 17 मार्च 2025 को सीजेएम कोर्ट में गवाही देने के दौरान धमकाने का केस दर्ज कराया था। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि धमकी देने के मामले में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल हो
विज्ञापन


चुकी है। पूर्व विधायक पेश नहीं हो रहे थे। इसलिए रिमांड पर लेकर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद पूर्व विधायक को वापस केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें