फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पूर्व विधायक की मां का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने को मिली पैरोल

Tue, 11 Feb 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक पवन पांडेय की मां भारती पांडेय का मंगलवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। इसकी सूचना मिलते ही जिले के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर फैल गई। डीएम अविनाश सिंह ने पूर्व विधायक को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल दी गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर बरवां निवासी चंपा देवी ने डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्व विधायक पवन पांडेय पर जालसाजी का एक केस दर्ज कराया था।इस मामले में एसटीएफ ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को मां के निधन के बाद डीएम ने 24 घंटे की पेरोल दी। इसके बाद वह जेल से निकलकर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। सुरक्षा के दृष्टिकोण टांडा के महादेवा घाट पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें