फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पूर्व विधायक के चचेरे भाई की मौत, पीठ... सिर व शरीर पर मिले चोट के निशान; घरवाले बोले- हत्या की गई

Fri, 16 Jan 2026 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में पूर्व विधायक के चचेरे भाई की मौत हो गई। उनके पीठ... सिर व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घरवालों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
बिलखते परिजन, अरविंद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में आलापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अनीता कमल के चचेरे भाई अरविंद कुमार की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीठ और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने की बात कही है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


घटना आलापुर थाना क्षेत्र के खतमीपुर गांव की है। गांव निवासी अंगद ने बताया कि उनके बड़े भाई अरविंद (30) खेती के साथ मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को वह बाजार गए थे। शाम को वापस आने के बाद घर पर बाइक खड़ी करके पान मसाला खाने की बात परिजनों से कहकर निकले थे। शाम 07.30 बजे घर से 200 मीटर दूर राणापुर-पिच मार्ग से सटे कच्चे चक मार्ग पर वह बेसुध अवस्था में पड़े मिले। पास में सब्जी की दुकान करने वाले रामप्यारे ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
 

शरीर पर भी चोट के निशान मिले

खबर मिली तो घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। देखा कि अरविंद के पीठ पर लाठी से पीटने के निशान थे। शरीर पर भी चोट के निशान थे। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी मौत हो गई। वाराणसी में सिपाही के पद पर तैनात मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार जब शुक्रवार को घर पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने गांव व घटनास्थल पर छानबीन की। पिता रामरतन ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही सब्जी विक्रेता व उनके परिवार के लोगों पर साजिशन पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।
 

छह माह पहले हुआ था पुत्री का जन्म

मौत की खबर सुनकर पत्नी पुनीता बेसुध हो गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। छह माह पूर्व ही पुनीता ने बेटी को जन्म दिया था। अभी उसका नामकरण भी नहीं हो पाया और बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। 

वहीं, पिता रामरतन व मां गुलाबा देवी अपने बेटे की मौत से सदमे में हैं। पांच भाइयों में अरविंद चौथे नंबर पर थे। बड़े भाई अनिल कुमार, सुनील, मुनिल कुमार और सबसे छोटे भाई अंगद कुमार हैं। पूर्व विधायक अनीता कमल समेत अन्य लोगों ने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया है।
 
विज्ञापन

ग्रामीणों की चौखट पर पूरे दिन होती रही चर्चा

ग्रामीण अरविंद की मौत की बात पर अचंभित हैं। कइयों को तो इसका विश्वास ही नहीं हो पा रहा था। गांव के दिनेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी मुलाकात अरविंद से हुई थी। सुबह उनकी मौत की खबर मिलने पर यकीन ही नहीं हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी आगे की कार्रवाई

एएसपी पूर्वी श्याम देव ने बताया कि युवक बृहस्पतिवार की रात अपने घर से कुछ कुछ पर पड़ा मिला था। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी थी। शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें