फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जानलेवा हमले में पूर्व प्रमुख कोर्ट में तलब

Mon, 11 Nov 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भट्ठा मालिक पर जानलेवा हमला कराने की साजिश रचने के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही की सोमवार को अपर जिला जज कोर्ट में पेशी हुई। संबंधित मामले में आरोप विचारण के लिए तय किए गए। कोर्ट ने अब इस मामले में तीन दिसंबर को साक्ष्य के लिए वादी को तलब किया है।
विज्ञापन

मानिकपुर बसाइतपुर निवासी ईंट भट्ठा मालिक ध्रुव सिंह फौजी ने महरुआ थाना में जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कराया था। इसमें एक आरोपी लालू यादव को मौके से पकड़ लिया गया था। भट्ठा मालिक ने केस में कहा था कि उनके खिलाफ यह साजिश पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही ने रची थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। जेल जाने के बाद जमानत पर चल रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही की सोमवार को अपर जिला जज डॉ. जया पाठक के सामने पेशी हुई। कोर्ट ने आरोप विचारण के लिए तय किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें