फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिगड़ी दुष्कर्म पीड़िता की हालत, भर्ती

Mon, 11 Nov 2024 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की तबीयत खराब हो गई। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अशरफपुर बरवां निवासी युवक शफीक पर आरोप है कि उसने ढाई माह पूर्व 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। वह उसके घर काम करने गई थी। इस बीच उसे गर्भ ठहर गया। बताया जाता है कि शफीक ने किशोरी को गर्भपात के लिए कोई दवा लाकर दे दी। उसे खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें