अंबेडकरनगर के डीएफओ कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद वन दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
क्लीन यूपी ग्रीन यूपी के नारे को साकार करने के लिए बुधवार को वन विभाग कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। वन विभाग कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण को प्रभागीय वनाधिकार एके शुक्ल ने संबोधित किया। शुक्ल ने वनरक्षकों को पेड़ों की सुरक्षा व वृक्षारोपण पर बल दिया। कहा कि इस बार शासन से 8 लाख 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
चुनौतीपूर्ण कार्य यह है कि यह पेड़ एक ही दिन में लगाए जाएंगे। ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाना होगा। शुक्ल ने बताया कि विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए इस बार पूरे प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत जिले को कुल 8 लाख 10 हजार पौध लगाए जाएंगे।
कहा कि चुनौतीपूर्ण इस लक्ष्य को एक दिन में ही पूरा करना है। जिले के 91 स्थलों पर यह अभियान निर्धारित तिथि पर चलेगा। इसके लिए वनकर्मियों का सेंसिटाइजेशन एवं इससे संबंधित उच्च स्तर से प्राप्त 15 पृष्ठों की गाइड लाइन पर भी बिन्दुवार चर्चा की गई। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है।
वृक्षारोपण कार्य को निर्वाचन पैटर्न पर कराया जाए। इस बारे में सभी वृक्षारापेण स्थलों का पॉलीगान एवं नर्सरी का डॉटा केन्द्रीय साफ्टवेयर पीएमएस व एनएमएस पर आनलाइन लोड किया जा चुका है। प्रशिक्षण में समस्त वनरक्षक, माली व वन विभाग के अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।